राखी पुरोहित. जोधपुर
साई झूलेलाल का चालिहा उत्सव शुरू हुआ । सिंधी समाज की ओर से इष्टदेव साई झूलेलाल साहिब का चालीस दिवसीय चालिहा उत्सव 16 जुलाई से चोहाबोर्ड स्थित झूलेलाल महल में शुरू किया गया। सेन्ट्रल पंचायत अध्यक्ष राम तोलानी, महासचिव लक्ष्मण खेतानी, महेश खेतानी, अशोक पारवानी, कमल पारवानी, पूनम मोतियानी, झूलेलाल युवा मंडल अध्यक्ष राजू मंगानी, महासचिव संजय रामनानी, संयोजक पंकज नारवानी, चेतन गागानी, अशोक मूलचंदानी , महिला मंडल के संयुक्त नेतृत्व में पहले दिन मंदिर में सुबह 10 बजे कलश, नवग्रह स्थापना, दीप प्रज्वलित कर ध्वजा चढ़ाकर विधिवत शुभारम्भ किया गया । बुधवार से प्रभात फेरी निकाली जाएगी । शाम को भक्ति संध्या और कथा सुनाई जाएगी।



