Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 12:07 pm

Friday, July 10, 2026, 12:07 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पौधे हमें बहुत कुछ देते है : देवड़ा

डिस्काॅम परिसर में पौधरोपण किया

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

पौधे हमें बहुत कुछ देते हैं हम भी कुछ देना सीखें सहायक अभियंता डिस्काॅम राजेश देवड़ा ने कहा कि इस बरसात के मौसम में पौधे लगाकर संरक्षण करना चाहिए। पौधे हमें इमारती लकड़ी, फल, फुल व छाया सहित बहुत कुछ देते है हम भी इन्हें कुछ देना सीखें। विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बोरुंदा के सहायक अभियंता राजेश देवड़ा विद्युत विभाग परिसर में आयोजित पौधे रोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। देवड़ा ने पौधे लगाने के साथ-साथ सार-संभाल जरूरी है। वहीं उन्होंने अधिनस्थ उपस्थित कर्मचारियों को भी अधिक से अधिक पौधें लगाकर उनका संरक्षण करने की विशेष सीख दी। दौरान नारायणराम सिरवी, पुखराज सुथार, जयसिंह राठौड़, सुशील ठोलिया, बाबूसिंह, रामनिवास, कानसिंह, गणपत देवासी, परमेश, मनीष कला, श्रवणराम, हुकमसिंह व इंसाफ तथा चिरंजीव जोशी सहित कई डिस्काॅमकर्मी उपस्थित रहे। मंगलवार को दर्जन पर विद्युत कर्मचारियों ने दो दर्जन से अधिक विभिन्न किस्म के छायादार पौधें लगाकर उनकी सार संभाल का संकल्प लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor