Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:47 am

Sunday, August 23, 2026, 7:47 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री खेतीकर कुम्हार पंचायत के पदाधिकारियों व सदस्यों को प्रभार वितरित

अरुण कुमार माथुर. जोधपुर

श्री खेतीकर कुम्हार पंचायत संस्था जोधपुर की बैठक का आयोजन श्री ठाकुरजी मंदिर हॉल परिसर में किया गया। जिसमे संस्था के सभी सदस्यों को अपना-अपना कार्य प्रभार वितरण किया गया । इस अवसर पर पुरुष और महिलाएं भी उपस्थित रहीं। संस्था के सचिव धर्मेन्द्र कुमार गुड़िया ने बताया कि यह संस्था राजस्थान सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट 1958 के अन्तरगत रजिस्टर्ड है और नियमों की पालना करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों को कार्य प्रभार सोंपा गया। जिसमे सदस्य रामप्रताप बुग को धार्मिक/सांस्कृतिक/सामाजिक/आध्यात्मिक समारोह/योगा/ब्लड केम्प/ खेलकूद आयोजन, अध्यक्ष भंवरलाल मालविया को कोष निर्माण/बजट/विकास योजनाओ का किर्यांवन, सदस्य किशनलाल गोयल को होली का चोंक हाल की बुकिंग और होली चोंक परिसर का रखरखाव, सदस्य विजयराज टाक को पर्यावरण और नारी सशक्तिकरण एवं समन्वय, कोषाध्यक्ष राकेश लिम्बा को कोष/अंकेक्षण/होली चोक दुकानों का किराया वसूली सम्बंधित कार्य व बजट, सदस्य दिलीप लिम्बा को शिक्षा/रोजगार और कार्यवाही लेखन में सहयोग देना, सचिव धर्मेन्द्र गुडिया को कोष निर्माण/ बजट और विकास योजनाओ का किर्यांवन, सदस्य कपिल खन्ना को शेक्षणिक एवं कल्याणकारी योजनाओ का किर्यांवन, सदस्य आनन्द सांगर को श्री ठाकुरजी मंदिर की देखभाल/मंदिर हॉल की बुकिंग और मंदिर परिसर का रखरखाव, सदस्य नवीन मंगल को लेखांकन और अंकेक्षण में कोषाध्यक्ष को सहयोग देना, उपाध्यक्ष कमलेश टाक को रामद्वारा परिसर की बुकिंग और परिसर का रखरखाव, सदस्य तरुण सोतवाल को धार्मिक/सांस्कृतिक/सामाजिक/आध्यात्मिक समारोह/योगा/ब्लड केम्प/खेलकूद आयोजन का प्रभार दिया गया I

अध्यक्ष के धन्यवाद संबोधन के साथ समाज को विश्वास दिलाया कि समाज में व्याप्त बुराइयों को ख़त्म करने का कार्य कार्यकारिणी द्वारा लगातार किया जायेगा । इस अवसर पर भामाशाह ठेकेदार केराराम बागरी, छंवरलाल लिम्बा, चतुर्भुज माल, मीमा देवी, डॉ. चंचलराज गोयल, मंशाराम गोयल, रमेश सोतवाल, रामकिशोर सोतवाल, राजेंद्रकुमार रोपिया, गिरधारीलाल सोतवाल, पंकज रोपिया, नविन चांदोरा आदि उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor