Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:24 am

Sunday, August 23, 2026, 9:24 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

17.12 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा फलोदी रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना-फलोदी रेलवे स्टेशन पर तीव्र गति से चल रहा पुनर्विकास का कार्य

राखी पुरोहित. जोधपुर

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जोधपुर मंडल के फलोदी रेलवे स्टेशन का शिलान्यास माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 06 अगस्त 2023 को अन्य 508 स्टेशनों के साथ किया गया l

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुनर्विकसित फलोदी स्टेशन पर नई अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं तथा मौजूदा सुविधाओं के अपग्रेडेशन से यात्रियों को बेहतर और उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान की जाएगी। डीआरएम ने बताया कि स्टेशन पर पुरानी स्टेशन बिल्डिंग में क्लैड्डिंग और नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर है, वेटिंग हॉल, वेटिंग रूम, स्टेशन अधीक्षक कक्ष तथा वाणिज्य स्टोर, गुड्स रूम के फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है। स्टेशन पर पुरानी बिल्डिंग से सिगनलिंग और इलेक्ट्रिक केबल प्रणाली कार्य को सुव्यवस्थित कर दिया गया है। साथ ही पेयजल की व्यवस्था भी सुचारू रूप से पुनः शुरू कर दी गई है।

बाउंड्री वॉल के प्लिंथ लेवल का कार्य एवं नई बिल्डिंग पर प्लिंथ तक का कार्य पूरा हो गया हैं एवं सर्कुलेटिंग एरिया विकसित करने हेतु कार्य को तीव्र गति किया जा रहा है। जिसमें इस निर्माण कार्य के तहत विशिष्ट अथिति कक्ष, यात्रियों के वाहनों हेतु पार्किंग सुविधा मुख्य द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया आदि का निर्माण कार्य किया जायेगा।

फलोदी स्टेशन पर 17.12 करोड़ की लागत से निम्न कार्य करवाए जाने की योजना तैयार की गई है
1. स्टेशन की ओर आने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान तथा सर्कुलेटिंग एरिया के सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यl
2. दो पहिया, चौपहिया के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधाl
3.यात्रियों को उतारने और चढ़ाने के लिए बरामदे (पोर्च) का प्रावधान, दोगुनी ऊंचाई वाले चौड़े प्रवेश–कक्ष का कार्य।
4. प्लेटफार्म संख्या 01 व 02 पर कोच प्रदर्शन बोर्ड का प्रावधान।
5. नये अतिथी – कक्ष व स्टेशन अधीक्षक कक्ष का प्रावधान।
6. स्टेशन पर महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग शौचालयों के साथ बेहतर सुविधाएं।
7. स्टेशन भवन के बाहरी भाग का सुधार, 12 मीटर चौड़े ऊपरी पैदल पुल (एफओबी) का प्रावधान।
8. नये प्लेटफार्म आश्रयों (सेल्टर्स) का प्रावधान, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं सहित नये शौचालय ब्लॉक और पानी बूथ का प्रावधान जिसमें सभी सुविधाओं तक दिव्यांग जनों की पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त स्थान पर लगाना।
9. बेहतर संकेत चिन्हों का प्रावधान, स्टेशन पर होर्डिंग व स्मारकीय झंडों का प्रावधान और बेहतर फर्नीचर का प्रावधान।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor