Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:14 pm

Sunday, August 23, 2026, 7:14 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रेलवे अस्पताल में बालक के टूटे जबड़े का सफल ऑपरेशन

राखी पुरोहित. जोधपुर

टूटे जबड़े के इलाज के लिए रेलकर्मियों और उनके आश्रितों को महंगे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। रेलवे अस्पताल में इस तरह का सफल ऑपरेशन होने से कर्मचारी लाभांवित होंगे।

डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे अस्पताल में किए जा रहे नवाचारों के तहत सोमवार को एक किशोर के टूटे जबड़े का सफल ऑपरेशन कर राहत पहुंचाई गई।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए वासुदेवन के अनुसार रेलकर्मी के 16 वर्षीय आश्रित को सीढ़ियों से गिरने से जबड़ा दो जगह से टूट गया था जिसकी सोमवार को रेलवे अस्पताल में दंत सर्जन डॉ सरिता यादव,डॉ उषा व ओरो मैक्सिलरी सर्जन डॉ योगेश मित्तल ने ओपन रिडक्शन और इंटरनल फिक्सेशन में प्लेट और स्क्रु लगाकर जोड़ दिया। जिससे रोगी को राहत मिली।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor