Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:01 pm

Sunday, August 23, 2026, 5:01 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आज जोधपुर में, भाजपा पदाधिकारी शामिल होंगे

बिलाड़ा विधान सभा क्षेत्र से 24 दायित्व वान पदाधिकारियों सहित सात जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होंगे

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात दक्षिण जिला की कार्य समिति की बैठक 24 जुलाई को जोधपुर स्थित स्टील भवन सभागार में आयोजित की गई है। जिसमें जिला पदाधिकारियों के साथ-साथ मंडल स्तर तक के दायित्व वान पदाधिकारियों के साथ साथ प्रदेश से पदाधिकारी, विधायक, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
बिलाड़ा देहात उत्तर मंडल के महामंत्री प्रवीण सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष जगराम बिश्नोई कि अध्यक्षता में आयोजित की गई है जिसमें जिला व चारों विधानसभा क्षेत्र बिलाड़ा, भोपालगढ, ओसियां व लूणी के सभी मंडलों के दायित्व वान अध्यक्ष एवं मण्डल महामंत्री आंमत्रित किये गये है इसी क्रम में बिलाड़ा विधान सभा क्षेत्र से कुल 24 दायित्व वान पदाधिकारियों जिसमें बिलाड़ा देहात उत्तर मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश खोजा, मंडल महामंत्री प्रवीण सोनी, नन्द किशोर गर्ग, शिवराज सिंह भाटी, बिलाड़ा देहात दक्षिण मंडल अध्यक्ष कमलेश चौधरी, मंडल महामंत्री भंवरलाल लोल, सुनील शर्मा, महेंद्र ओढ़ाना, बिलाड़ा नगर मंडल अध्यक्ष लादूराम जांझावत, महामंत्री प्रवीण कुमार भार्गव, किशोर कुमार मेघवाल, सोहनलाल पटेल, पीपाड़ शहर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर भूतड़ा, महामंत्री आदित्य कच्छावाह, दिनेश दवे, मनोहर लाल सोनेल पीपाड़ देहात अध्यक्ष गणपत लाल गोदारा चौधरी, मंडल महामंत्री लक्ष्मण सिंह बिश्नोई, महामंत्री रामदेव भंवरिया, बेनण सरपंच आईदान राम मेघवाल, डांगियावास मंडल अध्यक्ष उदाराम बिश्नोई, मंडल महामंत्री रतन सिंह भाटी, रामपाल तांडी सम्मिलित हैं, जबकि बिलाड़ा देहात दक्षिण मंडल के भावी शक्ति केन्द्र में निवासरत पाली संसदीय क्षेत्र से सांसद पी पी चौधरी, बिलाड़ा देहात उत्तर मंडल के खारिया मीठापुर शक्ति केन्द्र में निवासरत बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग, खेजड़ला शक्ति केन्द्र में निवासरत बिलाड़ा प्रधान प्रगति कुमारी, बिलाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष रूप सिहं परिहार व उपाध्यक्ष लक्ष्मण राम पटेल, पीपाड़ शहर मंडल में निवासरत वरिष्ठ भाजपा नेता दुलीचन्द सोनी सहित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor