Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:33 pm

Sunday, August 23, 2026, 6:33 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

डॉ. निर्मल गहलोत को बनाया पर्यावरण ब्रांड एम्बेसडर

शिव वर्मा. जोधपुर

राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पौधरोपण महाभियान के अंतर्गत अमृत पर्यावरण महोत्सव ‘एक पेड़ देश के नाम व एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत 7 अगस्त को प्रदेशभर में सघन पौधरोपण किया जा रहा है। इस अभियान में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्वित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को तीन वर्षों तक के लिए पर्यावरण ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया जा रहा है।

शिक्षा, पंचायत राज एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री मदन दिलावर ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण एवं पौधारोपण के प्रति दृढ संकल्प को देखते हुए राज्य सरकार ने उत्कर्ष क्लासेज के निदेशक डॉ. निर्मल गहलोत को पर्यावरण ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया गया है। जिला प्रभारी मंत्री  दिलावर ने बताया कि डॉ निर्मल गहलोत ब्रांड एम्बेसडर के रूप में पर्यावरण संरक्षण के प्रति किए गए संकल्प को पूरा करके एवं अधिकाधिक पौधरोपण करने के लिए आम नागरिकों को प्रेरित करके इस अभियान की अधिकाधिक सफलता में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor