पंकज जांगिड़. जोधपुर
प्रधानमंत्री के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत नगर निगम दक्षिण के वार्ड 65 में विभिन्न क्षेत्रों में खाली जगहों पर नगर निगम की टीम के साथ क्षेत्रीय पार्षद अशोक भाटी, धर्मेंद्र शर्मा, श्रीकृष्ण मंदिर के पुजारी हरिभाई गोस्वामी, अनिल बाहेती, रीना भाटी, सीमा सांखला, मुकेश बोराणा, अर्जुन, पंकज भाटी सहित क्षेत्रवासियों के सहयोग से 100 से अधिक नीम, पीपल, कन्नेर, औषधीय युक्त, फलदार, छायादार आदि का वृक्षारोपण किया गया।
क्षेत्रीय पार्षद अशोक भाटी ने कहा कि जिस वार्ड में रहे वो हराभरा हो। इसके साथ ही वार्ड व क्षेत्र में लगे विभिन्न पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी नजदीक रहने वाले क्षेत्रवासियों को देते हुए निगम की टीम और क्षेत्रवासियो का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड प्रभारी राजेश बारासा, विनोद, शोभराज आदि निगम कर्मियों का विशेष सहयोग रहा।



