Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 2:00 am

Wednesday, August 26, 2026, 2:00 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रास्ता रोककर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

गाय की दुर्घटना में मौत के बाद

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

कस्बे से जाने वाली घोड़ावट खवासपुरा मुख्य सड़क पर शुक्रवार प्रातः 7:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय की मौत हो गई। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। जिसे घटना स्थल के दोनों तरफ करीब 1 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं।

सड़क पर लगे जाम से स्कूली बसें फंसने से विद्यार्थियों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर ठेकेदार पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग की। कई महीनों से सड़क पर गिट्टी के ढ़ेर पड़े रहने से और एक साइड में गहरी खाई होने पर आए दिन इस स्थान पर हादसे हो रहे है। ग्रामीणों की सूचना पुलिस को दी जिस पर थानाधिकारी देवकिशन के निर्देश पर मुख्य आरक्षी सरोज मीणा मय पुलिस जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचे। वही ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य पुनः चालू करवाने तथा सड़क से गिट्टी हटाने व साइड में बनी खाई को भरने की मांग की। पुलिस की समझाइस के बाद ग्रामीणों ने करीब 2 घंटे बाद जाम खोला। वहीं उपस्थित कई ग्रामीणों ने सड़क के दोनों और अतिक्रमण हटाने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य धीमी गति से चलने को लेकर भी रोष जताया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]