Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:32 pm

Sunday, August 23, 2026, 6:32 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

25 हजार रूपये का इनामी गैंगस्टर किशनसिंह गिरफ्तार

किशनसिंह पर करीब 35 मुकदमें दर्ज, रावनियाना घर से सोमवार रात्रि को किया गिरफ्तार

सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)

25 हजार रुपए का इनामी गैंगस्टर किशनसिंह को गिरफ्तार किया गया है। किशनसिंह पर करीब 35 मुकदमे दर्ज है और उसे रावनियाना घर से सोमवार रात्रि में गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि थाना बोरून्दा हल्का क्षेत्र में मारपीट, हत्या का प्रयास, लोगों को डराना धमकाना एवं आर्म्स एक्ट में वांछित शातिर बदमाश हिस्ट्रीशीट, 25 हजार का ईनामी एवं गढरिया गैंग का मुख्य सरगना किशनसिंह पुत्र सुमेर सिंह राजपूत निवासी रावनियाना, पुलिस थाना बोरून्दा को पुलिस थाना बोरून्दा टीम द्वारा अभियुक्त को निवास स्थान ग्राम रावनियाना से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 25.05.2024 परिवादी जबराराम पुत्र धुलाराम निवासी रावनियाना तहसील पीपाड शहर जिला जोधपुर ग्रामीण ने उपस्थित थाना होकर लिखित रिपोर्ट देकर बताया कि किशनसिंह व गिरधरसिंह पुत्र सुमेर सिंह राजपूत निवासी रवानियाना पुलिस थाना बोरून्दा जो दोनों शातिर बदमाश एवं हार्डकोर अपराधी है जिनके द्वारा बार-बार अवैध वसुली की मांग कर मारपीट व जान से मारने की धमकिया दे रहे है जिस पर प्रकरण पुलिस थाना बोरून्दा में पंजीबद्व किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुवे, साईबर सैल टीम, डीएसटी जोधपुर ग्रामीण एवं थाना बोरून्दा टीम को त्वरित कार्यवाही एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिये जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास लगातार उक्त टीमों द्वारा किया जा रहा था एवं विभिन्न जगहों पर दस्तायबी हेतु दबिशे दी जा रही थी, जिस पर गिरधरसिंह पुत्र सुमेर सिंह राजपूत निवासी रावनियाना को पूर्व में दस्तयाब किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। किशनसिंह पुत्र सुमेरसिंह पर अनैक थानो में हत्या का प्रयास, हत्या, आर्म्स एक्ट एवं मारपीट के 35 प्रकरण पंजीबद्व है एवं आरोपी महामंदिर थाना पुलिस कमीशनरेट जोधपुर का हार्डकोर अपराधी भी है व पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा उक्त अभियुक्त पर 25000/- का ईनाम भी जारी किया गया है। अभियुक्त की दस्तयाबी हेतु भोपालसिंह लखावत अति. पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण के सुपरविजन में व गोमाराम उप अधीक्षक पुलिस वृत बिलाडा जोधपुर ग्रामीण थानाधिकारी बोरून्दा देवकिशन उनि के निर्देशन में कानि. सुभाष को आसुचना के आधार पर अभियुक्त किशनसिंह पुत्र सुमेर सिंह राजपूत निवासी रावनियाना को पुलिस थाना बोरून्दा टीम द्वारा दिनांक 29.07.2024 की रात्री में घर पर घेरा डालकर योजनाबद्ध तरीके से दस्तयाब करने का प्रयास किया मगर अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम को चकमा देकर भागने की कोशिश की जिसको टीम द्वारा पीछा कर दस्तयाब किया गया। कार्यवाही में देवकिशन उनिपु थानाधिकारी बोरून्दा, सुखी हैड कानि, सुभाषकानि.(विषेष भुमिका), रामेश्वर नेहरा कानि, दिनेश, मुकेश व सुषमा का विशेष योगदान रहा जिन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor