Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:43 pm

Thursday, July 9, 2026, 2:43 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भाजपा नगर मंडल की बैठक आयोजित

गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित (जोधपुर ग्रामीण)

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पीपाड़ शहर में प्रदेश व जिला के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष राम किशोर भूतड़ा की अध्यक्षता में स्थानीय हिंदू महासभा भवन में मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित कि गई राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित संगठनात्मक व राजनीतिक प्रस्ताव में प्रदेश से लेकर स्थानीय मंडल तक विस्तृत राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा की गई जिसमें लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार के प्रति अपना विश्वास व्यक्त कर माननीय मोदी जी के नेतृत्व में 10 वर्षों में हुए गरीब कल्याण,देश उत्थान का प्रयास के कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के प्रति अपना लगातार तीसरी बार विश्वास व्यक्त किया मोदी जी के नेतृत्व में गत दो सरकारों में जहां एक तरफ दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय की अवधारणा को चरितार्थ करते हुए गरीब कल्याण,सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय एवं सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास को ध्यान में रखते हुए नीतियों को धरातल पर उतरते हुए देश के सामान्य जन के जीवन स्तर को उठाने का प्रयास,गरीब कल्याण हेतु कार्य किया, भ्रष्टाचार मुक्त शासन देते हुए आमजन को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करने का काम किया वहीं दूसरे कालखंड में देश की सांस्कृतिक विरासत एवं हमारे मन मूल्यों को प्रतिष्ठित करने वाले यथा जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 ए की समाप्ति अयोध्या में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद सैकड़ो वर्षों से आमजन की भावना को मूर्त रूप देते हुए भव्य राम मंदिर का निर्माण,काशी विश्वनाथ का जिर्णोद्धार,उज्जैन के महाकाल मंदिर के विकास को प्रतिष्ठित करने का काम भी किया गया। राजस्थान विधानसभा के चुनाव में राजस्थान की जनता ने गत दिसंबर माह में 5 वर्षों के कांग्रेस के शासन की अराजकता, जर्जर कानून व्यवस्था,महिलाओं की असुरक्षा,सर्वाधिक बेरोजगारी दर, युवाओं के सपनों को चकनाचूर करते हुए सरकारी संरक्षण में लगभग सभी परीक्षाओं के पेपर लीक होने,बिजली व पेयजल के कुप्रबंधन,किस्सा कुर्सी के नाटक अंतर्गत मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के बीच का संघर्ष के कारण पांच सितारा होटल में कैद रह चुकी सरकार संस्थागत भ्रष्टाचार, किसान कर्ज माफी के वायदे से त्रस्त दर्जनों किसानों की आत्महत्या और बिना बजट के प्रावधानों के लगातार वोट की फसल काटने के लिए की गई थोथी घोषणाओं के खिलाफ तथा लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष तथा जन आक्रोश यात्रा ,नहीं सहेगा राजस्थान तथा परिवर्तन संकल्प यात्रा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रदेश में भाजपा सरकार ने अपने बजट में 15 लाख महिलाओं को लखपति दीदी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 2.5 फिसदी सालाना ब्याज दर पर कर्ज की घोषणा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के मिशन को आगे बढ़ने का काम किया वहीं प्रत्येक विधानसभा पांच आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की घोषणा कर अपने सामाजिक संकल्प को प्रदर्शित किया तात्कालिक कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जन आक्रोश तथा भाजपा के पक्ष में जो जन वातावरण का निर्माण हुआ उसके कारण राजस्थान की जनता ने भाजपा के पक्ष में मत देकर भारतीय जनता पार्टी को राज्य की कमान चौकी है इस मंडल कार्यसमिति में केंद्रीय नेतृत्व के प्रति इस बात के लिए भी आभार प्रकट किया कि केंद्रीय नेतृत्व में आम कार्यकर्ता को आमजन के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की कमान भजनलाल शर्मा को सोपी।इस दौरान नगर निकाय जिला संयोजक दुलीचंद सोनी,मंडल महामंत्री आदित्य कच्छावाह,मनोहर लाल सोनेल,नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष चिमनाराम टाक,प्रभाकर टाक,एडवोकेट जगदीश दवे,जयनारायण जांगिड़,बिहारी लाल जीनगर,कल्याण राम कच्छावाह, मगराज पुरोहित,पारसमल छिपा, राजेंद्र सोनी,गजेंद्र सिंह राजपुरोहित, सुरेश टाक,जेठाराम सांखला,विक्रम देवड़ा,गोपाल सोनी,सत्यनारायण आचार्य,सुखराम देवड़ा,रामकिशोर सैनी,देवाराम जांगिड़,अरविंद सोनेल, असलम छिपा,कैलाश सेन,धर्मेंद्र सोनी,सत्यनारायण भाटी,पीयूष शर्मा, रामकिशोर कच्छावाह,कल्याण राम टाक,खिवराज जीनगर,सुरेंद्र टाक, शांतिलाल कांकरिया,दिलखुश जिनगर,पप्पू राम गहलोत,राजूराम छिपा,सोहनलाल लखारा,अब्दुल सत्तार तेली,धर्मेंद्र गहलोत,सीताराम सोलंकी,उदाराम टाक,सुरेश चौहान, लूणाराम मारोठिया,भवानी सिंह कच्छावाह,बाबूलाल सोलंकी,भारत चौधरी,उम्मेद भाटी,विकास सोलंकी, रुपाराम चोपड़ा,महिपाल चौरडिया, शंकर लाल मारोठिया,भंवरलाल विश्नोई,किशोरराम कच्छावा,श्याम दास वैष्णव,प्रकाश मेघवाल, ओमप्रकाश चौकीदार,महेश पारीक, हमेंद्र जीनगर,सुरेश ढोली,हरि सोनी, पंकज जिनगर,जवरीलाल जैन, सुमेर टाक,अंम्बालाल दायमा,शंकर लाल जीनगर,भोमाराम सांखला,रमेश सोनी,नंदू सरगरा,भारमल चौधरी,माणक सोलंकी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor