Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:32 pm

Sunday, August 23, 2026, 6:32 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नगर निगम उत्तर का सावन महोत्सव 2 अगस्त को

-महिलाओं के लिए आयोजित होगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
– मेला उत्सव समिति की बैठक में तैयारी को दिया गया अंतिम रूप

शिव वर्मा. जोधपुर

नगर निगम उत्तर का सावन महोत्सव 02 अगस्त, शुक्रवार को मंडोर उद्यान में आयोजित होगा। सावन महोत्सव को लेकर जन कल्याण एवं मेंला उत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई और बैठक में सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया। जनकल्याण एवं मेला उत्सव समिति की अध्यक्ष डॉ. शैलजा परिहार ने बताया कि सावन के महीने में नगर निगम उत्तर की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार 02 अगस्त, शुक्रवार को मंडोर उद्यान में सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक सावन महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। मेले में आने वाली सभी महिलाओं के लिए मंडोर गार्डन में नि:शुल्क एंट्री होगी। इस सावन महोत्सव में मेहंदी, रंगोली, म्यूजिकल चेयर, तंबोला,हाउजी, नृत्य प्रतियोगिता के अलावा मिस सावन और मिसेज सावन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। डॉ. शैलजा परिहार ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के लिए शुक्रवार को सुबह 11 बजे से 12:00 बजे तक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इस सावन महोत्सव का महापौर उत्तर कुन्ती परिहार और आयुक्त उत्तर अतुल प्रकाश औपचारिक रूप से उद्घाटन करेंगे , वहीं विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को जन कल्याण मेला उत्सव समिति नगर निगम उत्तर की ओर से सम्मानित किया जाएगा। वहीं सावन महोत्सव के समापन पर एक लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया है, जिसमें लक्की विजेता को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor