मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की विधानसभा में घोषणा
सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)
प्रसिद्ध साहित्यकार विजय दान देथा बिज्जी का जन्म 1 सितंबर 1926 जोधपुर जिले के पीपाड़ तहसील के बोरुंदा कस्बे में हुआ था वह छोटे से गांव में जन्म कर साहित्य के रूप में सैकड़ों पुस्तकें लिखते हुए पद्मश्री, राजस्थान रत्न तथा नोबेल पुरस्कार के लिए नामित भी हुए इन्हीं के चलते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में विजयदान देथा साहित्य उत्सव मनाने की घोषणा की।
विजयदान देथा बिज्जी की बातां री फुलवाड़ी के कई अंक व रूपायन संस्थान के नाम से लोक संस्कृति केंद्र की स्थापना 1960 में बोरुंदा में की इनकी एक कहानी दुविधा पर परिणीति तथा पहेली फिल्म 2005 में अमोल पालेकर मास्टर अभिनेता शाहरुख खान की रेड चिलीज कंपनी ने बनाई जो भारत के अतिरिक्त अमेरिका, इंग्लैंड, यूरोप, अरब देशों में प्रसारित हुई थी। बिज्जी का खजाना जयपुर दूरदर्शन द्वारा निर्मित 10 कहानियों पर आधा-आधा घंटे की फिल्में बनी जिनके निदेशक उदय प्रकाश रहे।
इनको यह मिले पुरस्कार व सम्मान
साहित्य अकादेमी, एमरिटस फैलोशिप साहित्य 1996, बिहारी पुरस्कार 2002 के के बिड़ला फाउंडेशन दिल्ली, महाराणा कुंभा पुरस्कार उदयपुर 2005, पद्मश्री पुरस्कार महामहिम राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा प्रदत 2007, कवि काग पुरस्कार गुजरात 2011, नोबेल पुरस्कार हेतु नामित 2011, राव सीहा अवार्ड 2012, राजस्थान रत्न अवार्ड 2012 राजस्थान सरकार द्वारा प्रथम पुरस्कार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं राज्यपाल मारग्रेट अल्वा द्वारा जयपुर में दिसंबर 2012 में दिया गया।
प्रसिद्ध पुस्तक
उषा हिंदी काव्य संग्रह, अनोखा पेड़, तिडौराव, बातां री फुलवारी (14 भाग ), साहित्य और समाज, अंतराल, महामिलन, द्वंद, प्रतिशोध, लजवंती, रुँख, दुविधा, उलझन, द डिलेमा एंड अदर स्टोरीज, चौधराइन की चतुराई, प्रेमचंद की बस्ती, सपन प्रिया, उजाले के मुसाहिब, अन्तराल व महामिलन तथा चौबोली एंड अदर स्टोरिज सहित सैंकड़ों पुस्तकें लिखी।
विजय दान देथा साहित्य उत्सव मनाने की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कि घोषणा पर खुशी जताने वालों में पूर्व सरपंच नरेंद्रदान देथा, पूर्व सरपंच हनुमानसिंह राठौड़, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष विक्रमसिंह, महेंद्रदान देथा, सरपंच संतोष शर्मा, उद्यमी करणसिंह मेड़तिया, सबल बीएड प्राचार्या डॉ संतोष शर्मा, रामसिंह मेहरु, प्रकाश टाक, हंसराज सोनी, पूर्व सरपंच चौथाराम जीनगर, देवीसिंह राठौड़, बक्साराम कच्छावा, बाबूलाल भाकर, अशोक कुमार गहलोत, लक्ष्मणसिंह देवल, सुरेन्द्र वैष्णव, प्रकाश भंवरिया व जगदीश गहलोत सहित कई अग्रणी ग्रामीणों ने खुशी जताई। साहित्यिक कारों में पद्मश्री चंद्रप्रकाश देवल, मालचंद तिवाड़ी, लक्ष्मणदान कविया, डी.डी. चारण सहित कई राज्य के साहित्यकारों ने मुख्यमंत्री शर्मा का आभार जताते हुए खुशी व्यक्त की।






