Explore

Search

Thursday, August 27, 2026, 10:37 am

Thursday, August 27, 2026, 10:37 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सिंधी समाज का 17वां सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार आयोजित

राखी पुरोहित. जोधपुर

सिंधी समाज का 17वां सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार सोमवार को चौहाबो सेक्टर 16 स्थित पूज्य सिंधी पंचायत भवन में सुबह 10 बजे आयोजित किया गया। झूलेलाल युवा मंडल और महिला मंडल की ओर से चल रहे पूज्य चालीहा महोत्सव के अंतर्गत यह आयोजन किया गया । इस अवसर पर भगवान झूलेलाल का चंद्र दर्शन भी धूमधाम से मनाया गया। पंडित दिनेश शर्मा और कमलेश शर्मा ने मंत्र पढ़कर 51 बटुकों को सिंधी परंपरा अनुसार जनेऊ धारण करवाया गया । जोधपुर, बाड़मेर, पाली, मारवाड़ जंक्शन, बालोतरा आदि के बटुक शामिल हुए। मुख्य अतिथि लक्ष्मण खेतानी, नरेश जोशी, महेश खेतानी, अशोक पारवानी, पूनम मोतियानी आदि ने आशीर्वाद दिया। राम तोलानी ने आभार प्रकट किया। अंत में सिंधी गीतों पर अभिभावक झूमने लगे, आरती पल्ल्व की रस्म से समापन किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor