Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:26 am

Thursday, July 9, 2026, 7:26 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पुरातत्व विभाग सोनार किले में निर्माण की इजाजत नहीं दे रहा, परिणाम- जर्जर दीवारें गिर रही

मंगलवार को बुर्ज की दीवार गिरने के बाद रात को किले के लोगों ने मार्ग अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया

कैलाश बिस्सा. जैसलमेर

जैसलमेर में मूसलाधार बारिश से सोनार किले के बुर्ज की दीवार ढहने के बाद सोनार किले के निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने मंगलवार रात शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया और प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखी। लोगों में इस बात का गुस्सा था कि पुरातत्व विभाग किलेवासियों को निर्माण की इजाजत नहीं दे रहा है। इस वजह से पुरानी और जर्जर दीवारें गिर रही है। विभागीय तानाशायी की वजह से लोग परेशान है।  लोगों का कहना है कि जैसलमेर 500 मीटर पर है तो 300 मीटर पर रोक क्यों। लोगों का कहना है कि 865 वर्ष पुराने किले की दीवारें जर्जर हो चुकी है और किले में भी कई मकानों के मरम्मत की जरूरत है। सभी लोगों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि कलेक्टर कार्यालय में 8 अगस्त को  मीटिंग रखी जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। इसके बाद सोनार किले के लोगों ने धरना स्थगित कर दिया।

 

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor