Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:12 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:12 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नगर निगम दक्षिण का सावन महोत्सव : सावन की फुहारों के बीच महिलाओं ने सावन महोत्सव का उठाया लुत्फ

-विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

शिव वर्मा. अरुण कुमार माथुर. जोधपुर

सावन के महीने में नगर निगम दक्षिण की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला सावन महोत्सव मंगलवार को गांधी मैदान में आयोजित किया गया। सावन महोत्सव में महिला पार्षद ,महिला निगम कर्मचारी और शहर की महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया , जिसमें उन्होंने उत्साह के साथ भाग लिया। महापौर दक्षिण वनीता सेठ, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की धर्मपत्नी नौनंद कंवर, मेला समिति अध्यक्ष मीनाक्षी कोठरी, प्रेम सालेचा, आयुक्त दक्षिण टी शुभ मंगला , ने भी सावन महोत्सव में पहुंचकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।

समापन समारोह में महापौर वनीता सेठ ने कहा कि महिलाओं के जीवन में सावन का अत्यधिक महत्व है और हर कोई सावन के रंग में रंगना चाहता है। इसको लेकर हर वर्ष नगर निगम दक्षिण की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया जाता है और पूरे वर्ष महिला पार्षद ,नगर निगम महिला कर्मचारियों को इस महोत्सव का इंतजार रहता है। मेला उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मीनाक्षी कोठारी ने बताया कि सावन महोत्सव में आयोजित हुई डांस प्रतियोगिता में किरण चौधरी प्रथम, अदिति मेवाड़ा द्वितीय स्थान पर रही, म्यूजिकल चेयरप्रतियोगिता में नीरू सोलंकी विजेता रही। मेहंदी प्रतियोगिता में रेणु ने प्रथम स्थान और भावना चौधरी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

कविता प्रतियोगिता में सुरभि खींची विजेता रही। सावन महोत्सव में आयोजित मिस सावन प्रतियोगिता में पारुल रुनवाल ने मिस सावन का खिताब जीता तो वही मिसेज सावन प्रतियोगिता में रीना पवार विजेता रही। डिंपल सेन और हेमलता को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अक्षिता खंडेलवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने एक पौधा मां के नाम मुहिम के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उपायुक्त अलका बुरड़क, मेला समिति सदस्य पार्षद पूजा राठी, सावित्री गुर्जर, लहरा देवी, सुमन सैन, मंजू प्रजापत, निशा चौधरी , बसन्ती मेवाड़ा , पूर्व महापौर संगीता सोलंकी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कलमेश गोयल, कार्यालय अधीक्षक सुबोध शंकर व्यास सहित अन्य पार्षद गण, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor