Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:03 am

Sunday, October 18, 2026, 10:03 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

शहीद अजयसिंह और बिजेंद्रसिंह की याद में श्रद्धांजलि राइड आयोजित

शिव वर्मा. जोधपुर

जम्मू कश्मीर के डोडा में तैनात राजस्थान के झुुंझुनूं जिले से राष्ट्रीय रायफल्स के जवान अजयसिंह और बिजेंद्रसिंह की शहादत की याद में रॉयल राइडर्स क्लब जोधपुर की ओर से श्रद्धांजलि स्वरूप राइड का आयोजन किया गया।

जोधपुर से 6 बाइकर्स सरूप रॉय, राजेंद्र सिंह, अमित उपाध्याय, अंकित बिश्नोई, ध्रुव चौधरी और सौरभ गहलोत राइड करके दोनों शहीदों के घर शहीद अजय सिंह (भेसावता कलां, चिड़ावा) और शहीद बिजेंद्र सिंह (खूबा की ढाणी, डुमोली कलां, झुंझुनूं) गए और और उनके परिवारजनों से मिले। दोनों परिवार वालों को क्लब की तरफ से श्रद्धांजलि पत्र दिए। राजेंद्रसिंह ने बताया कि हमारा मिशन उन बहादुर आत्माओं के परिवारों को हमारी हार्दिक संवेदना और अटूट समर्थन व्यक्त करना करना था जो देश के लिए शहीद हुए हैं। साथ ही यह बताना था कि पूरा जोधपुर दुख और उदासी के इस तूफान के दौर में उनके साथ खड़ा है और उनकी वीरता को कभी भुलाया नहीं जाएगा। जैसा कि आपको याद होगा कि पूर्व में भी रॉयल राइडर्स क्लब जोधपुर के राइडर्स ने 2019 में राइड करके पुलवामा में शहीद हुए राजस्थान से पांच सीआरपीएफ़ के शहीदों के घर जाकर भी श्रद्धांजलि दी थी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor