Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:28 am

Thursday, July 9, 2026, 7:28 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त 10,000 हजार रूपये का ईनामी मुल्जिम गिरफ्तार

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त 10,000 हजार रूपये का ईनामी मुल्जिम गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्रसिंह ने बताया कि जिला जोधपुर ग्रामीण में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व वांछित अपराधियों की धरपकड के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना बिलाड़ा द्वारा प्रकरण संख्या 38 दिनांक 31.03..2024 धारा 8/18,29 एनडीपीएस में पुलिस थाना कापरडा में फरार ईनामी मुल्जिम रामनारायण को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। दिनांक 31.03.2024 को अवैध मादक पदार्थो की कार्यवाही के अन्तर्गत पुुलिस थाना कापरडा द्वारा 03.800 किलोग्राम अवैध अफीम दुध मय मुल्जिमो के बरामद कर मुकदमा नम्बर 38 दिनॉक 31.03..2024 धारा 8/18,29 एनडीपीएस पुलिस थाना कापरडा जिला जोधपुर ग्रामीण में दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना बिलाडा द्वारा किया जा रहा है। उक्त प्रकरण मे फरार ईनामी मुलजिम रामनारायण पुत्र श्री खमूराम विश्नोई उम्र 35 साल पैशा ट्रक चालक निवासी विश्नोईयो की ढाणी पॉचला सिद्वा पुलिस थाना खिवसर जिला नागौर को गिरफतार किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया की अवैध मादक पदार्थो की तस्करी व वॉछित आरोपियो कि गिरफतारी हेतू चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री भोपालसिंह लखावत अति0 पुलिस अधीक्षक व वृताधिकारी, वृत बिलाडा, श्री गोंमाराम के निर्देशन में पुलिस थाना बिलाड़ा के थानाधिकारी मूलसिंह भाटी नि.पु. के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। गठित टीम द्वारा चलाये जा रहे मादक पदार्थों की धरपकड अभियान के तहत प्रकरण संख्या 38 दिनॉक 31.03..2024 धारा 8/18,29 एनडीपीएस पुलिस थाना कापरडा जिला जोधपुर ग्रामीण मे फरार ईनामी मुलजिम रामनारायण पुत्र श्री खमूराम विश्नोई उम्र 35 साल पैशा ट्रक चालक निवासी विश्नोईयो की ढाणी पॉचला सिद्वा पुलिस थाना खिवसर जिला नागौर को गिरफतार किया गया। उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने मे मुख्य भूमिका निभाने वाले थानाधिकारी पुलिस थाना बिलाड़ा मूलसिंह भाटी नि.पु, मनोज कुमार मीणा कानि, सुरेश कुमार कानि. को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा। ईनामी मुलजिम गिरफ्तार कराने में मुख्य भूमिका कानि मनोज कुमार  की रही।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor