Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:30 am

Thursday, July 9, 2026, 6:30 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में हरित श्रावण महोत्सव आज

पंकज जांगिड़. जोधपुर

श्रावण मास के चलते रातानाडा, ओल्ड केंपस के सामने स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर के महंत श्रीधरगिरी महाराज के सानिध्य में मंदिर समिति सदस्यों एवं शिव भक्तों की ओर से 10 अगस्त, शनिवार को हरित श्रावण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति के शशिलता शर्मा, शशिकांत तिवाड़ी, मंजू डागा, मंजू प्रजापति, प्रियंका बोराणा आदि सदस्य तैयारियों में जुटे हुए है।

महंत श्रीधरगिरी महाराज ने बताया कि दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक आयोजित महोत्सव के दौरान सभी महिलाएं लहरियां परिधान में सज-धज कर आएगी और कलाकार सावन मास से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर मंदिर को हरित पुष्पों, आकर्षक रोशनी व फूलमण्डली से सजाया जाएगा एवं शिव परिवार सहित देव प्रतिमाओं का मनोरम श्रृंगार किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor