पंकज जांगिड़. जोधपुर
श्रावण मास के चलते रातानाडा, ओल्ड केंपस के सामने स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर के महंत श्रीधरगिरी महाराज के सानिध्य में व महिला बंदी सुधार गृह जोधपुर की उप कारापाल लीला प्रजापत के आतिथ्य में मंदिर समिति सदस्यों एवं शिव भक्तों की ओर से शनिवार को हरित श्रावण महोत्सव का आयोजन हुआ।
इसमें अरुण गुर्जर, मंजू डागा, मंजू प्रजापति, मंजू पंवार, प्रियंका बोराणा, विजयलक्ष्मी इंदा, गायत्री सोनी, मधु बोहरा, ज्योति पालीवाल, सरिता आचार्य, दुर्गा राठौड़, सुमित्रा शर्मा, श्यामा गोस्वामी, कविता सोनी, पिंकी तिवाड़ी, ललिता शर्मा, पिंकी सोनी, प्रमिला गौड़ आदि ने सावन मास से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी। लेहरियां पौशाक में सजी-धजी महिलाएं भजनों पर झूमती नजर आई। मंदिर समिति के संत गंगा गिरी, पं. शिवसागर शास्त्री, पं. सौरभ त्रिपाठी, बाल संत शास्वत गिरी, दिव्यांशु बोराणा, श्रवण पंचारिया आदि सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्था में सहयोग दिया।





