Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:47 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:47 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

ग्रीन डे पर विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर विभिन्न प्रस्तुतियां दी

राॅयल किड्स एकेडमी में हुआ कार्यक्रम

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

रॉयल किड्स एकेडमी में शनिवार को ग्रीन डे मनाया गया। इस मौक़े पर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देते हुए पौधरोपण भी किया। संस्थान के निदेशक राजेंद्र टाक ने बताया कि प्रधानाध्यापिका सरस्वती टाक के निर्देशन में रॉयल किड्स एकेडमी में कक्षा नर्सरी 8 तक के विद्यार्थियों ने मानसून सत्र पर ग्रीन डे मनाया। जहां रंगोली, पौधारोपण, पेंटिंग व चार्ट प्रतियोगिता, नृत्य, नाटक, रंग-बिरंगे छाते का प्रदर्शन सहित विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ-चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान संस्था प्रधान प्रधानाध्यापिका सरस्वती टाक, इरशाद शेख, पुष्पा जीनगर, जय किशन, दीपेश जोशी, रविंद्र टाक, उषा दाधीच, शोभा चौधरी, अंजलि राखेचा, सुलोचना, आरती, रेखा व श्वेता शुक्ला व अन्य लोग मौजूद रहे। प्रधानाध्यापिका सरस्वती टाक ने सभी छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ सार संभाल का जिम्मा लेने की भी शपथ दिलाई। तथा जीवन में पौधों का महत्व की जानकारी विस्तार पूर्वक दी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor