Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:08 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:08 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया सावन महोत्सव

मिस सावन प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर भाग लिया महिला कार्यकर्ताओं ने

शिव वर्मा. जोधपुर

हाथों में मेंहदी सजाकर और सावन के गीत गाकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पांचवी चौपासनी रोड़ स्थित अग्रवाल वाटिका में सावन महोत्सव आयोजित कर जमकर उत्साह दिखाया। इस दौरान मोर्चा की कार्यकर्ताओं की ओर से एक पेड़ मां के नाम निहित पौधों का वितरण भी किया गया। साथ ही मिस सावन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल ने बताया कि सावन महोत्सव कार्यक्रम में मोर्चा की कार्यकर्ताओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। समारोह पधारे अतिथियाें का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। जिसमें सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, महापौर वनिता सेठ, नौनंद कंवर, पुष्पकौर, जिला महामंत्री मनीष पुरोहित, भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया, जिला उपाध्यक्ष अल्का थामेत सहित अनेक पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
अतिथियों ने सावन हरियाली के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि अपने देश में अनेकानेक पर्व मनाए जाते हैं, उन सबका अपना-अपना विशिष्ट महत्व है। इसी कड़ी में श्रावण मास के यह सावन हरियाली महोत्सव वर्षा ऋतु के मध्य का समय होता है। सभी ओर हरियाली ही हरियाली दिखाई पड़ती है। इस दौरान मंचासीन अतिथियों ने पर्यावरण का महत्व बताते हुए एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण करने का आव्ह्ान किया।
मंचासीन अतिथियाें ने कहा कि हम प्रकृति के बीच में रहते है, प्रकृति का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है। प्रकृति को देखकर मन प्रसन्न होता है। गीत-संगीत के भाव और मधुर ध्वनि परम आनन्द ही नहीं देती वरन मानसिक स्वास्थ्य को भी अच्छा बनाती है।
इसी प्रकार मंचासीन अतिथियों ने आव्ह्ान किया कि आगामी 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत छोटे-छोटे बच्चों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराना है। मोर्चा अध्यक्ष कमलेश गोयल ने कहा कि लहलहाते खेत, झूमते हुए पेड़-पौधे, उफनाती हुई नदिया, तालाब, प्रकृति की सुन्दरता में चार चांद लगा देते हैं, जिन्हें देखकर मन हर्षित हो जाता है। यह आनन्द का पर्व है। इसका धर्म और स्वास्थ्य से भी सीधा सम्बन्ध है। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज पर शंकर-पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है, यह सौभाग्यवती स्त्रियों के लिए विशेष महत्व का है। कार्यक्रम में डा. संगीता सोलंकी, इन्द्रा राजपुरोहित, लीलावती भाटी, कविता कृष्णमूर्ति, सोनिया कोहली, मीना सांखला, प्रियंका त्यागी, संजु व्यास, उषा सोतवाल, मंजु मेवाड़ा, ललिता सुखनानी, लीलावती भाटी, सीमा भुवन माथुर, गीता राजपुरोहित, शमा बहन, रफीक लौहार सहित अनेक भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने सावन महोत्सव में भाग लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor