Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:12 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:12 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बच्चों के लिए रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित

राखी पुरोहित. जोधपुर

सोजती गेट के भीतर स्थित प्राचीन झूलेलाल मंदिर में आयोजित चालीहा उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन शाम को भक्ति संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी क्रम में छोटे बच्चों की रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित की गई। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भगवान झूलेलाल के चित्र पर बारीकी से रंग उकेरे। भगवान मुर्जानी ने कहा कि इस अवसर पर गोपाल जादूगर ने अपना जादू दिखाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। आरती के बाद प्रसादी वितरित की गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor