शिव वर्मा. जोधपुर
शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजस्थान की आम जनता की खुशहाली के लिए व उनको निरोगी रखने के लिए उम्मेद उद्यान में स्थित शिव मंदिर में एक रुद्राभिषेक रखा गया । रुद्राभिषेक के संयोजक स्वरूप सिंह भाटी ने बताया कि इस रुद्राभिषेक में पूर्व मंत्री रमेश बोराणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव श्रवण पटेल, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, पीसीसी सदस्य अनिल टाटिया, जोधपुर शहर जिला कांग्रेस दक्षिण के अध्यक्ष नरेश चन्द्र जोशी, संगठन महामंत्री ओमकार वर्मा, कांग्रेस देहांत अध्यक्ष विजयलक्ष्मी पटेल, मंत्री आसाराम आचार्य, हेमलता चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनिल बरवड़, मनीष आचार्य, मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर, पार्षद अरविंद गहलोत, भरत आसेरी, बलदेव बेनीवाल, जेठू सिंह, पूरण भाटी, रविंद्र दाधीच, मोती गेवा व कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




