Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 7:46 am

Tuesday, August 25, 2026, 7:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन मुशायरा आज

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. बीकानेर

बीकानेर साहित्य-संस्कृति कला संगम एवं पार्थ दिवाकर म्यूजिकल ग्रुप, गंगा शहर की तरफ से देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन एवं मुशाएरा का आयोजन रखा गया है।
कला संगम के संस्थापक-अध्यक्ष वरिष्ठ शाइर कहानीकार क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि 14 अगस्तर को शाम 6:00 बजे आज़ादी की पूर्व संध्या पर पार्थ भवन, पीएन पैलेस के सामने, गोपेश्वर बस्ती, गंगाशहर में देशभक्ति रचनाओं पर केंद्रित कवि सम्मेलन एवं मुशाएरा आयोजित होगा। बीकानेरी ने बताया कि देश भक्ति कविताओं एवं शे’रो-शाइरी पर केंद्रित इस मुशाएरा की अध्यक्षता नगर के वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा करेंगे। मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं फिल्म निर्माता पूनम मोदी होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ गायक कलाकार दिनेश दिवाकर होंगे। मुशाएरा एवं कवि सम्मेलन का संचालन क़ासिम बीकानेरी करेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor