Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:28 am

Thursday, July 9, 2026, 6:28 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सुथार जिला स्तरीय भास्कर पुलिस प्राइड पुरस्कार से सम्मानित

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

दैनिक भास्कर पुलिस प्राइड अवार्ड 2024 जोधपुर ग्रामीण पुलिस लाइन दहिजर में आयोजित हुआ। समारोह में पुलिस विभाग या इसे संबंधित व्यक्तियों द्वारा इस क्षेत्र में बेहतर सम्मानजनक कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। जिसमें जिला स्तरीय शांति समिति सदस्य व बोरुंदा निवासी दुर्गाराम सुथार पुत्र ओमप्रकाश को सम्मानित किया जाएगा। सुथार द्वारा आम जनता को पुलिस का सहयोग करने, सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने सहित विभिन्न प्रकार का सहयोग करने पर पुलिस प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सुथार के जिला स्तर पर सम्मानित होने पर ओमप्रकाश भंवरिया, डीसी आर्य, रामदेव भंवरिया, सागर ट्रेलर्स, नंदकिशोर टाक, मनीष जोशी, गणेश दाधीच, चंद्रसिंह शेखावत, विकास डोसी, अमित जैन, अरुण पटेल, अजीतसिंह व योगेश दाधीच सहित कई ग्रामीणों ने बधाई देते हुए खुशी जताई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor