Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:47 am

Sunday, August 23, 2026, 7:47 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

विकसित भारत थीम पर सेंट पोल स्कूल झालामंड ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

शिव वर्मा. जोधपुर

सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल झालामंड ने विकसित भारत थीम पर आधारित 78 वे स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. खेमराज वर्मा तथा डॉ. जया वर्मा रहेद्य डॉ जया वर्मा ने ध्वजारोहण कर विद्यालय के चारों सदनों की परेड का निरीक्षण किया ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डेविड जॉन तथा उप-प्रधानाचार्य फादर शुभम ने गुलदस्ता तथा प्रशस्ति चिन्ह देकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना नृत्य से की गई, विकसित भारत थीम पर हिंदी में कविता प्रेक्षा पुरोहित एवं उद्बोधन पूर्वा चौधरी तथा अंग्रेजी में उद्बोधन वर्षा चौधरी ने भारत के 100 वें स्वतंत्रता दिवस तक संपूर्ण भारत को विकसित करने पर अपने विचारों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में नई शिक्षा नीति पर लघु नाटिका को दर्शाया गया तथा देशभक्ति गीतों पर मनोरम नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डेविड जॉन ने 78 वे स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र की गरिमा व महत्वता को बनाए रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में सिस्टर फ्लोरि ने सभी अतिथियों तथा उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor