Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:27 am

Thursday, July 9, 2026, 6:27 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पूर्व सैनिक संस्था जैसलमेर ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

आरडी जोशी. जैसलमेर

पूर्व सैनिक संस्था जैसलमेर ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञात रहे की 12.08.2024 को जयपुर के शिप्रा पथ पुलिस थाने में पुलिसकर्मियों द्वारा एक सैनिक के साथ मारपीट की घटना की जानकारी सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को मिलने पर सीएम द्वारा तुरन्त संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों को इस निंदनीय कार्य को अंजाम देने वाले पुलिस अधिकारियों/कार्मिकों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में पूर्व सैनिक संस्था जैसलमेर के अध्यक्ष सगत सिंह के नेतृत्व में भूतपूर्व सैनिकों ने आज एक रैली का आयोजन किया और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि पुलिस कर्मियों द्वारा जो सैनिक के साथ मारपीट की गई है वह बहुत निंदनीय कार्य है । सैनिक का समाज में बहुत सम्मान होता है। एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में एवं सभ्य समाज में इस तरह का व्यवहार पुलिस से करने की आशा नहीं की जाती है। पुलिस को लोगों की सेवा के लिए नियोजित किया गया है। बड़ी शालीनता से कानून के अनुसार कार्य करना व लोगों के मानवाधिकारों की रक्षा करना पुलिस की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इससे कुछ पुलिस कर्मियों के आचरण के कारण सम्पूर्ण पुलिस बल की छवि प्रभावित हुई है। जो हम सबके लिए चिंतनीय विषय है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो को लेकर ज्ञापन में चर्चा की गई एवं दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की गई।

ज्ञापन देने के दौरान अध्यक्ष सगत सिंह, कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन भंवर सिंह, कैप्टन आंब सिंह, कैप्टन ओमप्रकाश, कैप्टन भीख सिंह,कैप्टन तुलछ सिंह, कैप्टन माधो सिंह, कैप्टन चुतर सिंह, कैप्टन किशोर सिंह , कैप्टन हाकम सिंह ,कैप्टन चैन सिंह, सार्जेंट लालाराम, शैतान सिंह, लाल सिंह, जुगत सिंह, जीवण सिंह, तुलछ सिंह, राण सिंह, गेमर सिंह, भंवर सिंह, माधो सिंह , तन सिंह,अर्जुन सिंह , सुरजपाल सिंह,नखत सिंह मुलाना उपस्थित रहे। अंत में सचिव ने सभी भूतपूर्व सैनिक अधिकारियों एवं सैनिकों का आभार जताया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor