Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:41 am

Thursday, July 9, 2026, 6:41 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में पुष्प अर्पित कर किया नमन

शिव वर्मा. जोधपुर

सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने कहा कि भारत रत्न अटलजी जन जन के नेता और सुशासन के आदर्श प्रतिमान के रूप में हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। राजनीति को लोकतांत्रिक मूल्यों से सुवासित करने वाले अटल जी भारतीय राजनीति के राजर्षि और अजातशत्रु थे।

जिला महामंत्री डाॅ. करणीसिंह खींची, विजय राजोरिया, मनीष पुरोहित ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रदीप्त उनका संपूर्ण जीवन सभी जन-प्रतिनिधियों के साथ आमजन के लिए एक मार्गदर्शिका है। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र बोराणा ने कहा कि अटल जी की स्मृतियां हम सभी के हृदय में सदैव जीवंत रहेंगी। हमें उनके आदर्शो पर चलकर सेवा का संकल्प लेना चाहिये।
अटल जी के चित्र पर भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया, जिला मंत्री आदित्य गहलोत, शोभित राठी, पूर्व मण्डल रिदेश भण्डारी, पवन वैष्णव, नटवर व्यास, तरूण गुलेच्छा, कन्हैयालाल रांकावत सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor