Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:15 am

Sunday, August 23, 2026, 8:15 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

प्रदेश स्तरीय भाजपा सदस्यता अभियान 2024 कार्यशाला जयपुर में सम्पन्न

शिव वर्मा. जोधपुर

प्रदेश स्तरीय भाजपा सदस्यता अभियान-2024 कार्यशाला में सम्मिलित होने के लिये जिलाध्यक्ष देवेंद्र सालेचा के सानिध्य में जोधपुर शहर जिला के जनप्रतिनिधि, जिला महामंत्री, सदस्यता अभियान 2024 के संयोजक, सह-संयोजक जयपुर पहुंचकर वैशाली नगर में वैशाली मार्ग पर स्थित खंडेलवाल गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी संस्थान परिसर में आयोजित कार्यशाला में भाग लिया। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि जयपुर में सम्पन्न हुई कार्यशाला में सदस्यता विस्तार की व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई।

मुख्य वक्ता के रूप में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा, भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, अभियान संयोजक अरूण चतुर्वेदी,  भागीरथ चौधरी का मार्गदर्शन मिला। मंचासीन अतिथियों ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत पार्टी की सदस्य संख्या में वृद्धि करनी है, बल्कि प्रदेश व देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस सूरसागर विधाायक देवेन्द्र जोशी, दौरान महापौर वनिता सेठ, जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खींची, विजय राजोरिया, मनीष पुरोहित, सदस्यता अभियान के संयोजक लक्ष्मी नारायण सोलंकी, सह-संयोजक इन्द्रा राजपुरोहित, संजय चंदीरामनी, आदित्य गहलोत, पंकज भाटी, हेमंत गौड़ को नियुक्त किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor