Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:15 am

Sunday, August 23, 2026, 8:15 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आरक्षण को लेकर भारत बंद : देशवासियों को संयम बरतने की जरूरत, अफवाहों पर ध्यान ना दें

राइजिंग भास्कर अपील : देश की मीडिया बंद का बढ़ा चढ़ाकर कवरेज ना करे और अनावश्यक कवरेज से बचे

डीके पुरोहित. जोधपुर

आज आरक्षण के मुद्दे पर भारत बंद रखा गया है। राइजिंग भास्कर देशवासियों से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील करता है। इस समय देश बड़े संकट की घड़ी से गुजर रहा है। हमारे पड़ोसी मुल्क में आरक्षण मुद्दे पर हुआ खून-खराबा और तख्ता पलट हमारे सामने है। इस समय विदेशी ताकतें देश को कमजोर करने के लिए साजिश रच रही है। उन्हें मौका चाहिए आग लगाने के लिए। कुछ लोग और कुछ दल विदेशी ताकतों के इशारों पर नाच रहे हैं। राइजिंग भास्कर की देशवासियों से अपील है कि किसी भी राजनीतिक दल की बातों में आकर देश की शांति से खिलवाड़ ना करें।

शिव मंगल सिंह सुमन की कविता- ताप रहा है दूर बैठकर आग लगाने वाला, मेरा देश जल रहा है कोई नहीं बुझाने वाला…। ये पंक्तियां कहीं साकार नहीं हो जाए, इसलिए अभी बड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। कुछ दल इस मुद्दे को भुनाना चाहेंगे। सत्ता की भूख दलों को कुछ भी करवा सकती है। लेकिन जरूरी है कि आम आदमी संयम रखें। आरक्षण के मुद्दे पर कोई भी व्यक्ति अशांति ना फैलाएं। हिन्दुस्तान में शांति चाहिए और इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की तख्ता पलट की साजिशें चल रही हैं। कोई भी दल इस आरक्षण के आंदोलन का नेतृत्व कर सकता है। इसलिए देश की जनता से अपील है कि अपने विवेक से काम लें। आरक्षण के मुद्दे पर देश की सवर्ण जातियों ने अब तक बड़ा संयम रखा है। अगड़े और पिछड़े की लड़ाई में देश की शांति नहीं मरनी चाहिए। देश की अदालतों को भी अपने सारे निर्णय स्पष्ट करने चाहिए और इस बात का ध्यान रखना होगा कि अवाम में गलत संदेश ना जाए। हमारा इस  देश के मीडिया घरानों से भी आग्रह है कि भारत बंद का समाचार बड़ा चढ़ा कर ना दिखाएं और अनावश्यक कवरेज से बचा जाए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor