Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:22 am

Sunday, October 18, 2026, 9:22 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सूरसागर विधायक जोशी ने वैष्णव नगर की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने वैष्णव नगर की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है। यहां समस्याओं एवं अधूरी पानी के टंकी की मांगों के संबंध में प्रतिनिधिमंडल की विधायक जोशी से भेंटवार्ता संपन्न हुई। ज्ञात रहे कि पूर्व में वैष्णव नगर के आस-पास के क्षेत्रों में पानी की समस्या के निराकरण के लिए आवंटित पानी वैष्णव नगर पार्क के पास स्थित अर्ध निर्मित पानी की टंकी का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे लाभान्वित होने वाली 25 कॉलोनियां जिनमें वैष्णव नगर, नेहरू नगर, आदेश्वर नगर, शंकर नगर, श्री राम नगर, आरके नगर, बिड़ला स्कूल, हरिओम नगर आदि प्रमुख है के लिए 14 इंच की बड़ी पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी पूरा हो चुका है। साथ ही टंकी भराव के लिए तख्तसागर फिल्टर हाउस से टंकी तक 16 इंच पाइप लाइन भी डाली जा चुकी है। उक्त कॉलोनियों में कम दबाव के साथ पानी की समस्या काफी समय से बनी हुई है, जिस कारण क्षेत्रवासियों को मजबूरन बूस्टर लगाना पड़ता है, जिसका विद्युत अधिभार अतिरिक्त उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पड़ रहा है। क्षेत्र काफी बड़ा है जिसमें गर्मी के दिनों में विषेषकर कम वोल्टेज से आपूर्ति एवं बार-बार बिजली चली जाने की समस्या भी आम बात है। इस हेतु विधायक जोशी ने शीघ्रातिशीघ्र पानी की टंकी की समस्या के निराकरण एवं ट्रांसफार्मर की जगह चिह्नित कर लगवाने का भरोसा दिलाया एवं कहा कि जनहित के कार्य उनकी पहली प्राथमिकता रहते हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor