Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:03 am

Sunday, October 18, 2026, 10:03 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

लालकुआं-राजकोट- लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल (09 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन

राखी पुरोहित. जोधपुर

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु लालकुआं-राजकोट- लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार-

05045/05046, लालकुआं-राजकोट-लालकुआं स्पेशल (09 ट्रिप)

गाडी संख्या 05045, लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.10.24 से 01.12.24 तक (09 ट्रिप) लालकुआं से प्रत्येक रविवार को 13.10 बजे रवाना होकर सोमवार को 18.10 बजे राजकोट पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 05046 राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.10.24 से 02.12.24 तक राजकोट से प्रत्येक सोमवार को 22.30 बजे रवाना होकर बुधवार को 04.05 बजे लालकुआं पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जत नगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, सोरों शूकर, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, गोटन, जोधपुर, लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालौर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलडी, पाटन, महेसाना, सुरेंद्रनगर व वांकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी

इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 01 सैकण्ड मय थर्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 03 साधारण व 02 गार्ड श्रेणी सहित 20 डिब्बे होगें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor