Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:03 am

Sunday, October 18, 2026, 10:03 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सिंधी समाज का बड़ी सातम पर्व 25 अगस्त को, तैयारियां शुरू

 

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर 

सिंधी समाज की बड़ी सातम का पर्व 25 अगस्त मनाया जाएगा । सिंधी समाज का पर्व बड़ी सातम ( वडी सताहि) 25 अगस्त को मनाई जाएगी । इस दिन पर माता शीतला देवी को पूर्व संध्या पर बनाए गए व्यंजनों का भोग चढ़ाकर सेवन किया जाता है और परिवार के सदस्यों मे शीतलता और कुशलता की प्रार्थना की जाती है । ब्राह्मणों, संतों व बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया जाता है। इसी क्रम में नाना प्रकार के व्यंजनो का किट जरूरतमंद परिवारों को सातम पर वितरित किया जाएगा।
संत नामदेव ट्रस्ट के महेश खेतानी ने बताया कि सातम से तीन दिन का शिविर शुरु होगा, इसमें दो सौ जरूरतमंद सिंधी परिवारों को शहर की विभिन्न पंचायतों के सहयोग से सिंधी मिठाइयों के किट वितरित किए जाएंगे, प्रभारी भरत आवतानी ने बताया कि होली दिवाली और मकर संक्रांति के उपलक्ष में यह सेवाएं भामाशाहों द्वारा हमेशा जारी रहती है अब इन सेवाओं का और भी विस्तार किया गया है ।
पूर्व में भी यह सेवाएं दीपक-पीतांबर होतचंदानी, हीरू-किशोर कलवानी, विनोद-भरत आवतानी परिवार द्वारा सेवाएं दी जाती है।
पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, सिंधी वेलफेयर एंड मेडिकल सोसायटी, सिंधी गुरु संगत दरबार के पदाधिकारी लक्ष्मण खेतानी, राम तोलानी, महिला मंडल की पूनम मोतियानी व सदस्यों का सहयोग मिलेगा। शुक्रवार से वार्ड सदस्य होम डिलीवरी करने का सहयोग करेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor