Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:50 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:50 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे 31 अगस्त को जलापूर्ति बन्द रहेगी

शिव वर्मा. जोधपुर 

जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 31 अगस्त को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापपूर्ति बन्द रहेगी । अतः जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 31 अगस्त को होने वाली जलापूर्ति 1 सितंबर को तथा 1 सितंबर को होने वाली जलापूर्ति 2 सितंबर को की जावेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता श्री जगदीश चन्द्र व्यास ने बताया कि झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर, एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 31 अगस्त को प्रातः 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 1 सितंबर को की जाने वाली जलापूर्ति 2 सितंबर को एवं 2 सितंबर को की जाने वाली जलापूर्ति 3 सितंबर को होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor