Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 11:50 am

Thursday, July 9, 2026, 11:50 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भगवान श्रीगणेश पर पूर्व जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास की कविता

सुमिरन

आराधना वक्रतुण्ड की
करते हम सुबह शाम,
कृपा उनकी हो जाने पर
मिलता सबको वरदान,
चाहे जैसा दुख हो हमारा
हर लेते कृपा निधान,
मां पार्वती के लाल आपका
हम करते हैं गुणगान,
कार्य आरम्भ करने से पहले
आपका करते ध्यान,
वक्रतुण्ड महाकाय आपका
मन में पूरा विश्वास,
गौरीपुत्र की महिमा देखकर
सब होते हैं ज्ञानवान,
हैं महादेव के पुत्र आपको
करते सदा प्रणाम,
मंगल आरती विघ्नहरण की
हम करते बारम्बार।

000

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor