Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 11:41 am

Thursday, July 9, 2026, 11:41 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के लिए बैंक, बीमा कंपनियों, वित्तीय संस्थानों के साथ बैठक आयोजित

शिव वर्मा. जोधपुर 

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों की पालना में व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), जोधपुर महानगर श्री चन्द्र शेखर शर्मा के निर्देशाधीन 28 सितम्बर को प्रस्तावित वर्ष 2024 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन तथा कार्य योजना तैयार करने के लिए शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव श्री पुखराज गहलोत द्वारा जोधपुर न्यायक्षेत्र के बैंक, बीमा कंपनियों, वित्तीय संस्थानों, बीएसएनएल के अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण के साथ बैठक आयोजित हुई।
बैठक में सचिव श्री गहलोत द्वारा उपस्थित बैंक, वित्तीय संस्थानों, बीएसएनएल के अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण को राजीनामा योग्य लंबित प्रकरणों एवं धन वसूली के प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित करने एवं उनके निस्तारण के भरसक प्रयास करने के निर्देश प्रदान किए गए तथा जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र के न्यायालयों में धारा 138 एन.आई. एक्ट के 2 लाख तक की राशि के लंबित सभी प्रकरणों में नोटिस जारी करवाकर प्रि-कांउसलिंग करवाई जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही बीमा कम्पनी के अधिवक्तागण एवं अधिकारीगण को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के लोक अदालत के लिए उपयुक्त प्रकरणों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गये ताकि सम्बन्धित पक्षकारों को समय पर सूचित कर राजीनामा के प्रयास किये जा सके।

बाल गृहों का किया गया मासिक निरीक्षण

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान में प्रदत्त निर्देशों की पालना में व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), जोधपुर महानगर श्री चन्द्र शेखर शर्मा के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव श्री पुखराज गहलोत द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह, राजकीय बालिका गृह तथा सम्पर्क बाल विकास केंद, जोधपुर का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गृह में निवासरत बच्चों से वार्तालाप किया गया और उनके भोजन, चिकित्सा सुविधा, रहन-सहन, साफ-सफाई व्यवस्था व अन्य आवश्यक सुविधाएं की जांच पड़ताल की गई व आवश्यक निर्देश प्रदान किये।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor