Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:12 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:12 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

डॉ. प्रतिभा सिंह ने संभाला जोधपुर संभागीय आयुक्त का कार्यभार

शिव वर्मा. जोधपुर 

पाली संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने शनिवार को जोधपुर संभागीय आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अजीत सिंह, जोधपुर तहसीलदार निरभा राम कोडेचा सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

जोधपुर संभागीय आयुक्त बी एल मेहरा शनिवार को सेवानिवृत हो गए। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर उनके स्थान पर पाली की संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह को जोधपुर संभागीय आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. प्रतिभा सिंह ने शनिवार को जोधपुर संभागीय आयुक्त के साथ ही, जोधपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, राजस्थान प्राकृत भाषा एवं साहित्य अकादमी के प्रशासक एवं राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के प्रशासक पद का भी कार्यभार ग्रहण किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor