Explore

Search

Thursday, August 27, 2026, 12:04 am

Thursday, August 27, 2026, 12:04 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

ध्यान और साधना के लिए महत्वपूर्ण है चातुर्मास :  साध्वी सुखा बाई

नयापुरा स्थित सदगुरु कबीर आश्रम में संत समागम के साथ चातुर्मास का हुआ समापन

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

मंडोर क्षेत्र के नयापुरा, बख्ताजी का बेरा स्थित सदगुरु कबीर आश्रम में आश्रम की महंत साध्वी सुखा बाई के सानिध्य में लगभग सवा महीने से चल रहे चातुर्मास का आज शनिवार को संत समागम, सत्संग व प्रसादी के साथ समापन हुआ।

महंत सुखा बाई ने बताया कि इस दौरान महंत रामविलास दास, महंत चेतन दास, संत प्रेम दास और भक्त किरताराम देवड़ा, मंजू डागा सहित अनेक संत व श्रद्धालु शामिल हुए।

सत्संग के दौरान संतो ने सत्संग को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि मनुष्य का जीवन सत्संग, ईश्वर भक्ति व गुरु भक्ति से महान बनता है, इसलिए मनुष्य को नियमित रूप से सत्संग करनी चाहिए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor