Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:44 pm

Sunday, August 23, 2026, 5:44 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सिंधी समाज : 11 बटुकों ने जनेऊ धारण किया

राखी पुरोहित. जोधपुर

सोजती गेट के भीतर स्थित प्राचीन झूलेलाल मंदिर में कई धार्मिक आयोजन किये गए। यहां चालीस दिवसीय मेले चालीहा महोत्सव का आयोजन हो रहा है । मंदिर में पंडित कमलेश शर्मा के सान्निध्य में सामूहिक जनेऊ संस्कार का आयोजन किया गया। इसमें, 11 बटुकों को मंत्र पढ़कर जनेऊ धारण कराए गए । बाबा जयराम दास ने आशीर्वद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंदिर के भगवान मुरजानी ने कहा कि इस अवसर पर स्वर्गीय लछीराम नारुमल चेतवानी और हरीश भेरवानी की स्मृति में भजनों का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में मंदिर से जुड़े सेवकों ने आरती की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor