Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:28 am

Thursday, July 9, 2026, 6:28 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को भाजपा जिला संगठन ने देखा लाइव, भाजपा जोधपुर शहर ने प्रथम दिवस में बनाये 10 हजार सदस्य

शिव वर्मा. जोधपुर 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रारम्भ किये गये सदस्यता अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सदस्यता अभियान का शुभारम्भ कर पार्टी का प्रथम सदस्य बनकर अभियान की शुरूआत की। इसी श्रृंखला में देश भर में चल रहे सदस्यता अभियान के निमित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, डा. प्रेमचंद बैरवा एवं प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस कार्यक्रम को सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के सानिध्य में जिला पदाधिकारियों ने लाईव देखा। इस दौरान शहर विधायक अतुल भंसाली, जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खींची, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र तंवर, जिला मंत्री शोभित राठी, अभियान के जिला संयोजक लक्ष्मीनारायण सोलंकी, सह-संयोजक संजय चंदीरमानी, पंकज भाटी, हेमेन्द्र गौड़, मण्डल अध्यक्ष भुपेन्द्रराज सिंघवी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजुद रहे।

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान के प्रथम दिन में जोधपुर शहर जिला में 10 हजार से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें जिला पदाधिकारी, मण्डल, मोर्चा एवं बूूथ तक कार्यकर्ताओं ने 100 से अधिक सदस्य बनाकर 10 हजार से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवायी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor