Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:04 am

Sunday, October 18, 2026, 10:04 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

हिंदू सेवा मंडल का सेवा शिविर शुरू

शिव वर्मा. जोधपुर 

मानव मात्र की सेवा को समर्पित श्री हिंदू सेवा मंडल की ओर से जातरुओं की सेवार्थ सेवा शिविर का बुधवार सुबह शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व मंगलवार शाम को घंटाघर कार्यालय में पं. भैरुप्रकाश दाधीच के सान्निध्य में ध्वज की पूजा-अर्चना के साथ स्वयंसेवकों का जत्थे को गाजे-बाजों के साथ शिविर के लिए रवाना हुआ।
शिविर संयोजक राकेश गौड़, मदन सैन व दिनेश रामावत ने बताया कि जोधपुर रेलवे स्टेशन पर 4 से 14 सितंबर तक बाबा रामदेव मेला शिविर-2024 का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रतिदिन हजारों जातरुओं को टेबल-कुर्सी पर बैठाकर निशुल्क भोजन करवाया जा रहा है, साथ ही जातरुओं की सेवार्थ चिकित्सा शिविर भी जारी रहेगी।
प्रधान महेश कुमार जाजड़ा व प्रधानमंत्री विष्णुचंद प्रजापति ने बताया कि शिविर में भोजन व्यवस्था में लखमीचंद किशनानी के नेतृत्व में तुलसीदास वैष्णव, प्रेमराज खींवसरा, सोहन सैन, महेंद्र सिंह तंवर, नरेंद्र सिंह गहलोत, श्यामलाल टाक, घनश्याम चौधरी, सुरेंद्र सिंह सांखला, गौरीशंकर वैष्णव, हेमेंद्र सांखी, लीला सैन, मांगी बाई व भगवती सैन सहयोगी होंगे। कोषाध्क्ष कैलाश जाजू ने बताया कि कैंप व्यवस्था में डॉ. भैरुप्रकाश दाधीच के नेतृत्व में एडवोकेट एनडी नींबावत, ताराचंद शर्मा, सुरेश पारीक, सुरेश सैन, एडवोकेट यतिंद्र प्रजापत, महादेव गुरवानी, हेमेंद्र जाजड़ा, हनवंतराज गांच्छा, राजेंद्र जाजू, कन्हैयालाल सांखी, ओमप्रकाश जांगिड़, गोविंदसिंह राठौड़स बेबी पंवार सहयोगी रहेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor