Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:02 pm

Sunday, August 23, 2026, 5:02 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सिंधी समाज : मातृशक्ति और भामाशाहों का किया सम्मान

राखी पुरोहित. जोधपुर 

सिंधी समाज की ओर से भादवा चंद्रदर्शन मनाया गया। इस मौके पर मातृशक्ति और भामाशाहों का सम्मान किया गया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड तीसरी पुलिया स्थित झूलेलाल महल में चंद्र दर्शन पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर पूज्य बहिराने साहिब का आयोजन किया गया। पिछले दीनों चालीस दिवसीय मेले में सेवाएं देने वाले सेवादारों को सम्मानित किया गया। सेन्ट्रल पंचायत अध्यक्ष राम तोलानी, महासचिव लक्ष्मण खेतानी, महिला मंडल की पूनम मोतियानी, झूलेलाल युवा मंडल अध्यक्ष राजू मंगानी, संजय रामनानी, पंकज नारवानी, चेतन गंगानी, प्रदीप कोटवानी के नेतृत्व में चालीहा उत्सव और सामूहिक जनेऊ संस्कार समारोह में सेवा देने वाले भामशाह अशोक खानचंदानी, प्रभु ठारवानी, अशोक पारवानी सहित 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान लक्ष्मण मंगनानी , अशोक मूलचंदानी, पार्षद नरेंद्र फितानी, अशोक छुगानी, काजल बुलचंदानी, भगवान तोलानी, श्रीकिशन कारवानी, श्याम होतचंदानी द्वारा प्रदान किया गया। इस आयोजन में भरत पहलवानी, प्रकाश बुलचंदानी, मोहित केशवानी, योगेश चंगुलानी, हरिश रामनानी, मनोज फितानी आदि का सहयोग रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor