Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:13 am

Sunday, August 23, 2026, 7:13 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने का आह्वान

सदस्यता अभियान को लेकर देहात दक्षिण जिला की बैठक संपन्न

सोहनलाल वैष्णव, बोरुन्दा (जोधपुर)

भाजपा देहात दक्षिण सदस्यता अभियान को लेकर जिला बैठक आयोजित हुई। भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात दक्षिण जिला की जिला बैठक गुरुवार को जिला अध्यक्ष जगराम बिश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष जगराम बिश्नोई ने सम्बोधित करते हुए कहा की भाजपा देहात दक्षिण जिला सदस्यता अभियान में प्रदेश में आप सभी कार्यकर्ताओं के बल पर प्रथम स्थान पर रहेगा।
भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात दक्षिण जिला मंत्री रमेश बिश्नोई ने भी बैठक को सम्बोधित किया। भाजपा दक्षिण जिला की सदस्यता अभियान जिला बैठक को संबोधित करते हुए राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जालौर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि हमें भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रप्रथम की विचारधारा को लेकर गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाने है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रेरित होकर गांव गांव ढाणी ढाणी में लोग भाजपा से जुड़ने के लिए आतुर है जरूरत है हम वहां पहुंचकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाने की मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप जैसे देव तुल्य कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के इस महा सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर भाजपा सदस्यता अभियान को सफल बनाएंगे। हम सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को हर बुथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाने है। भाजपा सदस्यता अभियान बैठक में भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात दक्षिण जिला महामंत्री डॉक्टर सोहन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष, सदस्यता अभियान जिला संयोजक त्रिभुवन सिंह भाटी, जिला उपाध्यक्ष रावतराम बिंजारिया, लिखमाराम सियोल, हुकमसिंह भाटी घोड़ावट, शिवचरण बिश्नोई, कालूसिंह भाटी, रमेश जानी, लक्ष्य खत्री, रामविलास जलवानिया, बाबूलाल सांखला, महिपाल राजपुरोहित, वीरेंद्र मेहरा, सुमित्रा बिश्नोई व प्रेमलता प्रजापत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor