Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:03 am

Sunday, October 18, 2026, 10:03 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

संवित धाम के गुरु प्रांगण में ऋषि परंपरा का पूजन कल

भरत जोशी. जोधपुर 

परमहंस परिव्राजकाचार्य स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज द्वारा दईजर लाच्छा बासनी में स्थापित संवित धाम आश्रम के गुरु प्रांगण में विराजित ऋषियों की वैदिक पूजा अर्चना ऋषि पंचमी पर रविवार 8 सितंबर को सायं 4.30 बजे से होगी। संवित साधनायन संस्थान के श्यामकिशन बोहरा और रामराज पुरोहित ने बताया कि संवित धाम के गुरु प्रांगण में आद्य गुरु भाष्यकार शंकराचार्य, भगवान वेद व्यासजी, देव ऋषि वशिष्ठ जी, जगतगुरु भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण, स्वामी ईश्वरानंद गिरि और उनके गुरुदेव स्वामी नरसिंह गिरि महाराज सहित तेरह ऋषि मुनियों के श्रीविग्रह स्थापित है।

संस्थान के महेंद्र व्यास और अशोक बोहरा ने बताया कि संवित धाम में गुरु प्रांगण के प्रवेश पर बने द्वार पर सर्वमान्य गुरु दक्षिणामूर्ति भगवान सहित अन्य गुरुजनों का विग्रह भी स्थापित है। रविवार को सायं 4.30 बजे से शास्त्रीय वैदिक विधान से संकल्प लेकर पूजन प्रारंभ होगा। वेद व्यास स्त्रोत, वशिष्ठ स्तोत्र, गुरु स्तोत्र, गुरु सहस्र नामावली के साथ ऋषियों की पुष्प अर्चना होगी। इस अवसर पर महिला साधक लक्ष्मी सोनी, शशि बाला कल्ला, अंजना बिस्सा, प्राची सिंघल, अंजू बोहरा, उमा थानवी, डाॅ. विमला पुरोहित, सुशीला नागर, दुर्गा पुरोहित, इंदू पुरोहित विशेष पुष्प सज्जा करेंगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor