Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:14 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:14 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रामकथा : गोस्वामी तुलसीदास के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला

शिव वर्मा. जोधपुर

कमला नेहरू नगर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर भारत समन्वय धाम प्रथम विस्तार में राम कथा का 9 दिवसीय आयोजन 7 सितंबर से शुरू हुआ। यह 15 सितंबर तक चलेगा। व्यास पीठ पर राम स्नेही संत अर्जुन राम महाराज ने कथा का संगीतमय वाचन शुरू किया।

अर्जुनराम महाराज ने संत श्री गोस्वामी तुलसीदास जी का चरित्र और  राम कथा की महिमा का वांचन किया तथा आगामी दिनों में जो कथा में मुख्य आयाम आएंगे जैसे शिव विवाह, राम विवाह, राम जन्म इत्यादि समस्त प्रसंग की भावपूर्ण महिमा के बारे में बताया। ओमप्रकाश, राम रक्षित राठी एवं समस्त समन्वय परिवार ने श्रद्धालुओं से कथा में आने का आग्रह किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor