Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 1:38 pm

Sunday, August 23, 2026, 1:38 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

डॉ. राधाकृष्णन एकेडमी में शिक्षक दिवस मनाया

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

डॉ.राधाकृष्णन एकेडमी बोरुंदा में शुक्रवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नीलम चौधरी ने करते हुए कहा कि समाज में शिक्षक की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है समाज व देश को विकसित बनाने के लिए शिक्षक अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। अच्छे व सभ्य नागरिक बनाकर शिक्षक देश को नित नई ऊंचाईयों पर ले जाने की ओर प्रयासरत है। नीलम चौधरी ने बताया है कि शिक्षक दिवस में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, ड्रामा, नाच व भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी तरफ से प्रत्येक अध्यापक अध्यापिका को पुरस्कार दिए। कार्यक्रम में नीलम चौधरी, महेंद्रसिंह भाकर, नाथुदास वैष्णव, सरोज चौधरी, रामनिवास पटेल, मुकेश दाधीच, बदरुद्दीन, पांचाराम, सुनिल, निकिता टाक, आरुषि टाक, मुमल राठौड़, कुसुमलता, निकिता वैष्णव, पुनम टोगस, नीलम पंवार, रेखा मेम, वासुदेव, किरण मेम, गिरधारी, संतोष सहित सभी स्टाफ मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor