Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:37 am

Sunday, August 23, 2026, 8:37 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक दिवसीय दौरे पर आज रामेदवरा आएंगे

तनमय बिस्सा. जैसलमेर

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक दिवसीय दौरे पर कोटा से हैलीकाप्टर द्वारा सोमवार को दोपहर 12ः30 बजे रामदेवरा पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार लोकसभा अध्यक्ष बिरला रामदेवरा मंदिर पहुंच कर बाबा रामसापीर की समाधि के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात वे कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष की यात्रा के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर जैसलमेर मुन्नीराम बागड़िया को ऑल ऑवर प्रभारी लगाया है। वहीं यात्रा से संबंधित पुलिस के साथ ही अन्य अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे एवं निर्देशित किया गया हैं कि वे पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्यों को सम्पादित करें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor