Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:12 am

Sunday, August 23, 2026, 8:12 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

“महिला अस्मिता पर वार और सुरक्षा” विषय पर सार्थक चर्चा का हुआ आयोजन

राखी पुरोहित. पंकज जांगिड़. जोधपुर

डिवाइन सोल फाउंडेशन जोधपुर के संवाद- एक यात्रा (जोधपुर संभाग) कार्यक्रम के अंतर्गत ‘महिला अस्मिता पर वार और सुरक्षा’ विषय पर सार्थक चर्चा का पीडब्ल्यूडी काॅलोनी स्थित हश्किन ड्राइवबाइ में आयोजन हुआ।

कार्यक्रम संयोजक एवं लेखिका आशा पाराशर ने कार्यक्रम का आरंभ अमृता प्रीतम की पंक्तियों ‘जहां आजाद रूह की झलक पड़े वही मेरा घर है’ से किया। सह संयोजक एवं लेखिका ऋचा शरद अग्रवाल ने सभी सहभागियों का स्वागत किया। शहर की प्रबुद्ध लेखिकाओं ने उक्त विषय पर अपने विचार कविताओं और आलेख के माध्यम से प्रस्तुत किए, जिनमें तीन रचनायें श्रेष्ठ चुनी गईं। विषय विशेषज्ञ के रुप में बेटी एक मुस्कान, नई सोच की संस्थापक स्नेहा भंडारी, सेंट्रल एकेडमी स्कूल के गवर्नर अरुण उपाध्याय तथा अतिथि रिच प्रोडक्शन के निर्देशक व फिल्म निर्माता सुनील पुरोहित ने अपने विचार रखे।

संस्थापक एवं मैनेजिंग ट्रस्टी रमेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में राखी पुरोहित, डॉ. वर्षा, डॉ. रेणु श्रीवास्तव, डॉ. अंजना चौधरी, डॉ. शालिनी गोयल, साधना अग्रवाल, निशा व्यास, वीना अचतानी, रितिका, नीलम व्यास, रजनी अग्रवाल, चंद्कांता, अनुपमा, सुरभि खीची, निशा व्यास, संजीदा खानम ने अपने विचार प्रस्तुत किए। महिलाओं की अस्मिता की सुरक्षा के लिए बेहतर है कि पुरुषो की गंदी मानसिकता को बदला जाए और यह संस्कार बचपन से ही माता-पिता अपने बच्चों को दें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor