Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:17 am

Thursday, July 9, 2026, 6:17 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

‘‘न्यायाधिपति एस.चन्द्रशेखर का शिष्टाचार भेंट कार्यक्रम आयोजित’’

अरुण कुमार माथुर. जोधपुर 

राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन द्वारा आज दिनांक 12.09.2024 को दोपहर 01 बजे राजस्थान उच्च न्यायालय स्थित एडवोकेट्स चैम्बर्स के एआईआर कैफे में अधिवक्ताओं के साथ न्यायाधिपति एस. चन्द्रशेखर का शिष्टाचार भेंट कार्यक्रम आयोजित हुआ।

एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द पुरोहित द्वारा न्यायाधिपति एस. चन्द्रशेखर का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। न्यायाधिपति एस. चन्द्रशेखर ने एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया और अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अदालतों में लम्बित लाखों मुकदमों का समयबद्ध निस्तारण एक चुनौती है इसलिए न्यायाधीशगण अत्यंत दबाव में कार्य करतें हैं। अधिवक्ताओं को बदलते समय की इसी मांग के अनुरूप अपनी बहस करनी चाहिए और बार-बार स्थगन लेने की प्रवृत्ति भी त्यागनी चाहिए, ताकि मुकदमों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो सके। साथ ही बार एवं बैंच के सहयोग से आम जनता का सुलभ न्याय सूचारू रूप से मिल पायेगा।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के महासचिव मनीष टाक, उपाध्यक्ष मिस पिन्टु पारिक, सहसचिव ऋषि सोनी, कोषाध्यक्ष शुभम मोदी, पुस्तकालय सचिव चिराग खत्री, कार्यकारिणी सदस्य महिपाल बिश्नोई, खेतसिंह राजपुरोहित, खुशबु व्यास, दीपिका सोनी, गोपाल सान्दू, राहुल व्यास के अतिरिक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त महाधिवक्ता महावीर बिश्नोई, अधिवक्ता आर.के सोनी, मोती सिंह राजपुरोहित सहित भारी संख्या में अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी, एडवोकेट्स क्लर्कस आदि उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor